katniLatestमध्यप्रदेश

भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने जनसंपर्क के दौरान माताओं, बुजुर्गो, बहनों का लिया आशीर्वाद

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय पाठक द्वारा जनसम्पर्क के दौरान विजयराघवगढ़ शहर के अनेकों वार्डों एवं ग्राम बनिगवा, जटवारा,संगवारा,सकरी, हरदुआकला, देवराकला, जिजनौडी, राखी पुरैनी, गौरहा ग्रामों में नुक्कड सभाओं को संबोधित किया और जनता से भाजपा सरकार एवं स्वयं के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर आशीर्वाद देते हुए समर्थन मांगा।

wp 1699973429107

जनसंपर्क के दौरान माताओं बुजुर्गो बहनों का आशीर्वाद भी मिला । उन्होंने सभी जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 17 नवम्बर को होने जा रहे मतदान आशीर्वाद प्रदान करते हुए वोट करने की अपील की।उन्होंने कहा की राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है और क्षेत्र के साथ जनता के विकास सेवा के लिए लगातार काम कर रहा हूं।

wp 1699973413599

हमारी पार्टी ने महिलाओं, गरीब मजदूर, किसान, लाडली बहनों और युवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र बनाया गया है। इस घोषणा पत्र के आधार पर जनता की जन समस्याओं और विकास को आगे बढऩे का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोट आपका और विकास हमारा होगा। जनसंपर्क के दौरान मनीष मिश्रा,वसुधा मिश्रा, हरिओम बर्मन,प्रमोद शुक्ला,राकेश गुप्ता, मंजू बर्मन, बलराम गुप्ता, सरोज चौधरी, राजेश्वरी दुबे, सीता चौधरी, मोहमद सफीक, रमाकांत तिवारी,गीता नारायण कुशवाह सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

wp 1699973443644

Back to top button