Site icon Yashbharat.com

UP Panchayat Election 2021 Live Updates : सिद्धार्थनगर में प्रत्याशी का चुनाव चिह्न गायब, एक घंटे तक हुआ हंगामा

02 11 2020 live mp by elections voting 2020 pic 1 2020113 73243

बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के एकड़ेंगा भावपुर ग्रांट बूथ संख्या 44, 45, 46 और 47 पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। एक घंटे में मतदान 10 फीसदी हुआ है।
08:47 AM, 26-APR-2021
सिद्धार्थनगर में बूथ पर पहुंचे मतदाता, गायब मिला चुनाव चिन्ह
सिद्धार्थनगर जिले के घिसियारी के बांसी तहसील इलाके की ग्राम पंचायत नासिर गंज में सुबह 7 बजे मतदाता बूथ पर पहुंचे लेकिन बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह नहीं होने के कारण मतदान एक घंटे बाधित रहा। इस दौरान प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच गाली गलौज हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
08:14 AM, 26-APR-2021
सिद्धार्थनगर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
सिद्धार्थनगर जिले में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ। तेज गर्मी में धूप होने से पहले ही मतदाता बूथों तक पहुंच गए। बांसी, डुमरियागंज, इटावा एवं शोहरतगढ़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। शोहरतगढ़ के एक बूथ पर महिला बच्चे के साथ वोट डालने गई और बच्चा बूथ पर खेलता नजर आया। कोरोना संक्रमण से बच्चों को जोखिम है। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश नहीं की।
07:47 AM, 26-APR-2021
सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा उल्लंघन
कासगंज में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगीं हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हो रहा है। मतदाता एक-दूसरे से सटकर खड़े हैं।

 

Exit mobile version