Site icon Yashbharat.com

Unlock-4 में दिल्‍लीवासियों को मिली बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी जिम और योग सेंटर खोलने की मंजूरी

13 09 2020 gym ani 20745225

नई दिल्‍ली। GYM Opening Guideline in Unlock 4: मेट्रो के बाद अब दिल्ली में योगा सेंटर और जिम भी खुल सकेंगे। लंबी रस्साकशी के बाद अंतत दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी मिलने के बाद रविवार देर शाम मुख्य सचिव विजय कुमार देव की ओर से इस आशय का लिखित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के मुताबिक साप्ताहिक बाजारों को प्रायोगिक आधार पर 30 सितंबर तक खोलने की मंजूरी भी दी है। यह तीसरा मौका है जब साप्ताहिक बाजार के ट्रायल की तिथि बढ़ाई गई है।

गौरतलब है कि जिम मालिक और योगा सेंटर संचालक लंबे समय से इन्हें खोलने की मांग कर रहे थे। लेकिन दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए डीडीएमए इसके लिए तैयार नहीं था। दिल्ली सरकार भी लंबे समय से डीडीएमए से इन्हें खोलने की अपील कर रही थी।

Exit mobile version