Site icon Yashbharat.com

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का

IMG 20260208 WA0135

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर क

कटनी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत तृतीय दिवस को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रथम चरण में मानव जीवन विकास समिति एवं राहत समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ममता आई केयर क्लिनिक निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल 112 एनएसएस स्वयंसेवकों की नेत्र जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय रहते नेत्र रोगों की पहचान करना रहा। द्वितीय चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक एवं चाइल्ड वेलफेयर मास्टर ट्रेनर श्री राकेश अग्रवाल द्वारा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत बाल सुरक्षा अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। तृतीय चरण में साध्वी जन कल्याण समिति कटनी की अध्यक्षा साध्वी निगम ने विद्यार्थियों को कैरियर गाइडलाइन प्रदान करते हुए सही दिशा में लक्ष्य निर्धारण एवं आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया इस अवसर पर कार्यक्रम में एनएसएस सचिव निर्भय सिंह, डॉ. शारदा प्रसाद साहू, डॉ. माधुरी गर्ग, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अंकिता खण्डेलवाल, प्रियंका गुप्ता तथा राहत समर्पण सेवा समिति के विकास निर्देशक छंद्रभान पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version