Site icon Yashbharat.com

अंतत: घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने से हटाई गई शराब दुकान, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने दी थी जिला प्रशासन व आबकारी विभाग का अर्थी जुलूस निकालने की चेतावनी

4f2d9148844543569c743b6c1135347a

अंतत: घंटाघर क्षेत्र में मंदिर के सामने से हटाई गई शराब दुकान, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने दी थी जिला प्रशासन व आबकारी विभाग का अर्थी जुलूस निकालने की चेतावन

कटनी। जिले में भर में धार्मिक स्थल व स्कूलों के आसपास संचालित शराब दुकानों को हटाने के लिए बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के द्धारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शहर के घंटाघर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को जिला प्रशासन व आबकारी विभाग के आदेश के बाद ठेकेदार में हटा दिया है। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सह संयोजक राहुल दुबे ने इसे संगठन की जीत बताते हुए कहा है कि जिले भर में कहीं पर धार्मिक स्थल व स्कूलों के आसपास शराब दुकानों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा और यदि कहीं पर भी धार्मिक स्थल या स्कूल के आसपास शराब दुकान संचालित हो रही है तो जानकारी लगने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद धरना आंदोलन प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन व आबकारी विभाग का ध्यान आकर्षित कराकर ऐसी दुकानों को हटवाने का काम करेगा। गौरतलब है कि नया आबकारी का ठेका हो चुका है और इस ठेका वर्ष में भी कई शराब दुकानें मंदिर व स्कूलों के पास संचालित की जा रही हैं। मंदिर व स्कूलों के पास शराब दुकानों के संचालन के मामले को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद गंभीरता से लिया है और जिला प्रशासन व आबकारी विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानों को नहीं हटाया जाता तो आगामी दिनों में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय जिला प्रशासन की अंतिम यात्रा शहर में निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेगा। उल्लेखनीय है कि बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने इस संबंध में बीते दिनों उग्र आंदोलन करते हुए जिला प्रशासन व आबकारी विभाग को मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानों हटाने की मांग की थी। जिस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी 10 दिन के अंदर मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था लेकिन जिला प्रशासन व आबकारी विभाग अपने आश्वासन पर अमल नहीं कर रहा था। जिसके कारण बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं में भारी आक्रोश है तथा वो फिर एक बार आंदोलन करने का निर्णय कर लिया था। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सह संयोजक राहुल दुबे ने कहा था कि इस बार जिला प्रशासन व आबकारी विभाग का संयुक्त रूप से अर्थी जूलूस शहर मेें निकाल कर मंदिर व स्कूलों के सामने संचालित शराब दुकानों को हटाने की मांग बुलंद की जाएगी। समझा जाता है कि बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद की इसी चेतावनी के बाद जिला प्रशासन व आबकारी विभाग ने शहर के घंटाघर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को मंदिर के सामने से हटाने का निर्णय लिया और शराब ठेकेदार को तत्काल दुकान मंदिर के सामने से हटाकर दूसरी जगह संचालित करने के आदेश जारी किए। जिसके बाद शराब ठेकेदार ने शराब दुकान को मंदिर के सामने से हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों के आसपास संचालित शराब दुकानों के मामले को यश भारत डाट काम भी जोर शोर से उठा रहा था।

Exit mobile version