Site icon Yashbharat.com

रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर बना रहे थे रील, दो युवकों के उड़ गए चीथड़े

Screenshot 20260123 225608 Chrome

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के साठी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास दो अज्ञात युवक रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर रील बना रहे थे। मोबाइल कैमरा चालू था और युवक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की चाह में ट्रैक के पास मौजूद थे।

हादसे के बाद परिजन शवों को लेकर मौके से चले गए। इस कारण मृतकों की पहचान और कानूनी प्रक्रिया में कठिनाई उत्पन्न हो गई। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ। साठी थाना क्षेत्र के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मेमो के माध्यम से जीआरपी बेतिया को भेज दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

इलाके में शोक और चिंता का माहौल
इस हादसे ने पूरे साठी इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर गहरी चिंता और दुख व्यक्त कर रहे हैं। यह दुर्घटना सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे तरीके अपनाने को लेकर एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

इसी दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर तेज गति से गुजर रही थी। उसी समय दूसरी पटरी पर विपरीत दिशा से एक फौजी ट्रेन आ गई। दोनों ट्रेनों की आवाज और रफ्तार से युवक घबरा गए और संभलने का मौका नहीं मिल सका। अगले ही क्षण दोनों युवक अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों के शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और कुछ ही देर में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी स्तब्ध नजर आए। घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहौल बन गया

Exit mobile version