रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने जुलाई-अगस्त तक बढ़ाईं 10 समर स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट्स और तारीखों की पूरी लिस्ट

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने जुलाई-अगस्त तक बढ़ाईं 10 समर स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट्स और तारीखों की पूरी लिस्ट

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने जुलाई-अगस्त तक बढ़ाईं 10 समर स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट्स और तारीखों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियों और इस सीजन में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने यात्रियों की भारी भीड़ और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार टर्मिनल से रांची, इंदौर से हजरत निजामुद्दीन और ओखा से शकूर बस्ती समेत कुल 10 ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों (Summer Special Trains) के फेरों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

ट्रेन में ‘जहरखुरानी’ का शिकार हुआ दंपती: अनजान युवक ने पिलाया नशीला पानी, बेसुध होते ही गहने और नकदी लेकर हुआ फरार; गुना GRP में केस दर्ज

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से निजात मिलेगी और जुलाई-अगस्त के महीनों में भी कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

 जुलाई और अगस्त 2026 तक मिलेगी सेवा

रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, जो समर स्पेशल ट्रेनें जून के आखिरी हफ्ते में बंद होने वाली थीं, वे अब जुलाई और अगस्त 2026 के पहले हफ्ते तक चलती रहेंगी। रेलवे ने साफ किया है कि इन सभी ट्रेनों के समय (Timings), ठहराव (Stoppages) और कोच कंपोजिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पहले की तरह ही रहेंगे।

 प्रमुख रूट्स पर अतिरिक्त ट्रिप:

 विस्तारित 10 प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा बढ़ाई गई सभी 10 ट्रेनों की सूची नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती है:

गाड़ी संख्या कहां से कहां तक चलने का दिन विस्तारित तिथि अतिरिक्त फेरे
02877 रांची जंक्शन आनंद विहार टर्मिनल शनिवार 25.07.2026 04
02878 आनंद विहार टर्मिनल रांची जंक्शन रविवार 26.07.2026 04
09119 प्रतापनगर लालकुआं जंक्शन रविवार 26.07.2026 04
09120 लालकुआं जंक्शन प्रतापनगर सोमवार 27.07.2026 04
09523 ओखा शकूर बस्ती मंगलवार 28.07.2026 04
09524 शकूर बस्ती ओखा बुधवार 29.07.2026 04
09309 इंदौर जंक्शन हजरत निजामुद्दीन शुक्रवार, रविवार 31.07.2026 09
09310 हजरत निजामुद्दीन इंदौर जंक्शन शनिवार, सोमवार 01.08.2026 09
09257 भावनगर टर्मिनस शकूर बस्ती शुक्रवार 31.07.2026 05
09258 शकूर बस्ती भावनगर टर्मिनस शनिवार 01.08.2026 05

किसी भी जानकारी के लिए 139 पर करें डायल

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और सीट की उपलब्धता अवश्य जांच लें।

Exit mobile version