रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने जुलाई-अगस्त तक बढ़ाईं 10 समर स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट्स और तारीखों की पूरी लिस्ट

लखनऊ मंडल में बड़ा बदलाव: 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले, जानें नए नाम

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने जुलाई-अगस्त तक बढ़ाईं 10 समर स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट्स और तारीखों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियों और इस सीजन में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने यात्रियों की भारी भीड़ और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार टर्मिनल से रांची, इंदौर से हजरत निजामुद्दीन और ओखा से शकूर बस्ती समेत कुल 10 ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों (Summer Special Trains) के फेरों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

ट्रेन में ‘जहरखुरानी’ का शिकार हुआ दंपती: अनजान युवक ने पिलाया नशीला पानी, बेसुध होते ही गहने और नकदी लेकर हुआ फरार; गुना GRP में केस दर्ज

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से निजात मिलेगी और जुलाई-अगस्त के महीनों में भी कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

 जुलाई और अगस्त 2026 तक मिलेगी सेवा

रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, जो समर स्पेशल ट्रेनें जून के आखिरी हफ्ते में बंद होने वाली थीं, वे अब जुलाई और अगस्त 2026 के पहले हफ्ते तक चलती रहेंगी। रेलवे ने साफ किया है कि इन सभी ट्रेनों के समय (Timings), ठहराव (Stoppages) और कोच कंपोजिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पहले की तरह ही रहेंगे।

 प्रमुख रूट्स पर अतिरिक्त ट्रिप:

  • आनंद विहार-रांची रूट: गाड़ी संख्या 02877 (रांची-आनंद विहार) 4 से 25 जुलाई तक हर शनिवार और वापसी में गाड़ी संख्या 02878 हर रविवार (5 से 26 जुलाई) को 4-4 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

  • इंदौर-हजरत निजामुद्दीन रूट: गाड़ी संख्या 09309 इंदौर से 28 जून से 31 जुलाई तक (शुक्रवार और रविवार) और वापसी में गाड़ी संख्या 09310 निजामुद्दीन से 29 जून से 1 अगस्त तक (शनिवार और सोमवार) कुल 9-9 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।

 विस्तारित 10 प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा बढ़ाई गई सभी 10 ट्रेनों की सूची नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती है:

गाड़ी संख्याकहां सेकहां तकचलने का दिनविस्तारित तिथिअतिरिक्त फेरे
02877रांची जंक्शनआनंद विहार टर्मिनलशनिवार25.07.202604
02878आनंद विहार टर्मिनलरांची जंक्शनरविवार26.07.202604
09119प्रतापनगरलालकुआं जंक्शनरविवार26.07.202604
09120लालकुआं जंक्शनप्रतापनगरसोमवार27.07.202604
09523ओखाशकूर बस्तीमंगलवार28.07.202604
09524शकूर बस्तीओखाबुधवार29.07.202604
09309इंदौर जंक्शनहजरत निजामुद्दीनशुक्रवार, रविवार31.07.202609
09310हजरत निजामुद्दीनइंदौर जंक्शनशनिवार, सोमवार01.08.202609
09257भावनगर टर्मिनसशकूर बस्तीशुक्रवार31.07.202605
09258शकूर बस्तीभावनगर टर्मिनसशनिवार01.08.202605

किसी भी जानकारी के लिए 139 पर करें डायल

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और सीट की उपलब्धता अवश्य जांच लें।

  • विस्तृत पूछताछ के लिए रेलवे का ऑथराइज्ड हेल्पलाइन नंबर 139 (रेल मदद) चालू है।

  • इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या RailMadad ऐप के जरिए भी ट्रेनों के लाइव स्टेटस और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारियां ली जा सकती हैं।