शहर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातें, दो युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

IMG 20261129 WA0009

शहर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातें, दो युवक घायल; पुलिस जांच में जुट

​कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुई चाकूबाजी की दो घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों में दो युवक घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना: बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के नदीपार में युवक पर हमला

कोतवाली थाना क्षेत्र की बस स्टैंड चौकी अंतर्गत नदीपार इलाके में चाकूबाजी की पहली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नदीपार निवासी 23 वर्षीय शिवम अहिरवार पिता नोने लाल अहिरवार पर चांडक चौक शराब दुकान के पीछे रहने वाले प्रदीप पिता मुकेश खटीक23 वर्ष नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में शिवम घायल हो गया। वारदात के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

दूसरी घटना: स्टेशन चौराहे पर भोजनालय संचालक को मारा चाकू

चाकूबाजी की दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ही व्यस्ततम स्टेशन चौराहे पर घटित हुई। यहाँ स्थित जायसवाल भोजनालय के संचालक आदर्श तिवारी पर अनुज गोस्वामी नामक युवक ने चाकू से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी पुराने विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया है।

​दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  कटनी पुलिस के रिकॉर्ड में फरार, सोशल मीडिया पर सक्रिय निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया: इंस्टाग्राम आईडी से लगातार हो रहीं पोस्ट;पुलिस बोली, फेक आईडी की हो रही जांच
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श