katniमध्यप्रदेश

स्वदेशी जागरण मंच की सहभागिता के साथ कैट द्वारा व्यापारी सम्मेलन एवं स्वदेशी संकल्प अभियान का आयोजन सम्पन्न

स्वदेशी जागरण मंच की सहभागिता के साथ कैट द्वारा व्यापारी सम्मेलन एवं स्वदेशी संकल्प अभियान का आयोजन सम्पन्

 

कटनी -अखिल भारतीय व्यापारी परिषद (कैट) जिला इकाई कटनी द्वारा होटल सत्कार, पन्ना तिराहा में “व्यापारी सम्मेलन एवं स्वदेशी संकल्प अभियान” का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच ने सक्रिय सहभागिता की और स्वदेशी भावना को राष्ट्रव्यापी स्तर तक पहुँचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भारतीय जी रहे, जबकि अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता जी ने की। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में कैट मध्यप्रदेश टीम से गोविंददास असाटी जी की प्रमुख भूमिका रही।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित
संभागीय अध्यक्ष (जबलपुर संभाग) जितेन्द्र पचौरी संभाग प्रभारी (जबलपुर संभाग) दीपक सेठी जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी दीपक सोनी टंडन ,
पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव
स्वदेशी जागरण मंच का प्रतिनिधित्व कर रहीं वंदना गेलानी
तथा कैट प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी कटनी आशीष गुप्ता ‘बाबा’ जी और कैट जिला अध्यक्ष बालमुकुंद गुप्ता रहे

वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में कहा कि व्यापार केवल आर्थिक क्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ है। आज समय की आवश्यकता है कि देश का प्रत्येक व्यापारी स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, प्रचार और प्रसार का नेतृत्व करे। स्वदेशी को अपनाने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी बल मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य साकार होगा। स्वदेशी जागरण मंच को प्रतिनिधित्व कर रही विभाग महिला प्रमुख श्रीमती वंदना गेलानी जी ने अपने संबोधन में कहा —

कैट जैसे संगठनों के माध्यम से स्वदेशी की भावना को जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया जाएगा l स्वदेशी केवल एक विचार नहीं बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है

 

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें अशोक भगरिया (संयोजक) , आकांक्षा बरसैया जी (संघर्ष वाहिनी) योगिता त्रिसोलिया जी सहित समस्त व्यापारी वर्ग और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में स्वदेशी अपनाने एवं विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ और सभी अतिथियों का सम्मान कैट जिला टीम द्वारा किया गया।

Back to top button