Tuesday, May 26, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATURED

यूपी में टूरिस्ट बस पलटी: महिला की मौत, 22 घायल, ड्राइवर ने बोलेरो बचाते हुए खोया नियंत्रण

यूपी में टूरिस्ट बस पलटी: महिला की मौत, 22 घायल, ड्राइवर ने बोलेरो बचाते हुए खोया नियंत्रण, गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के पास बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

यूपी में टूरिस्ट बस पलटी: महिला की मौत, 22 घायल, ड्राइवर ने बोलेरो बचाते हुए खोया नियंत्रण

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

एएसपी सिटी ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव से आए यात्री पहले वाराणसी पहुंचे थे। यहां से ये टूरिस्ट बस के जरिए नेपाल के काठमांडू गए थे। वापसी के दौरान नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

घटना में घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले और जलगांव समेत विभिन्न गांवों के करीब 95-96 लोग तीन दिन पहले वाराणसी और चित्रकुट के दर्शन के बाद नेपाल गए थे। हादसे में दो बसों के चालक और कंडक्टर भी शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम