Latest

TODAY NEWS HEADLINES : देश के कुछ प्रमुख अखबारों की हैडलाइन्‍स, किसने क्‍या छापा

नई दिल्ली कोरोनावायरस के चलते देश भर में लॉकडॉउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि निजी लैब्स में कोरोना की जांच मुफ्त हो. इसके साथ ही यूपी और दिल्ली के हॉटस्पॉट्स को सील कर दिया गया है. ऐसी ही तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ें अखबारों की सुर्खियां-

9th april jagran
हिन्दी दैनिक जागरण ने पहले पन्ने पर लॉकडाउन बढ़ाने संबंधी फैसला प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ने, निजी लैब्स द्वारा कोरोना की जांच मुफ्त करने और दिल्ली-यूपी के हॉटस्पॉट्स को सील किये जाने संबंधी खबर प्रकाशित की है. साथ ही अखबार ने कालाबाजाी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है
9th april amar ujala
हिन्दी दैनिक अमर उजाला ने तीन में बढ़ी कोरोना के मरीजों की संख्या, दिल्ली में हॉटस्पॉट सील किये जाने और पीएम मोदी द्वारा लॉकडाउन बढ़ाने के संकेतों को पहले पन्ने पर जगह दी है. साथ ही अखबार ने रिपोर्ट दी है कि केंद्र सरकार जल्द ही एक और बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान करेगी. साथ ही जम्मू-कश्मीर स्थित सोपोर में एनकाउंट के दौरान जैश कमांडर ढेर होने की खबर भी अखबार ने प्रकाशित की है
9th april hindustan
हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान ने दिल्ली में हॉटस्पॉट्स के सील किये जाने, लॉकडाउन के बढ़ने की अवधि और नोएडा-गाजियाबाद में भी कुछ प्रभावि क्षेत्रों को सील किये जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की है. साथ ही यह भी प्रकाशित किया है कि शहरों में अब सभी के लिए मास्क पहनना जरुरी है. अखबार ने वित्त मंत्री द्वारा पांच लाख तक के लंबित टैक्स रिफंड तुरंत मिलेंगे

हिन्दी9th april nbt दैनिक नवभारत टाइम्स ने लॉकडाउन बढ़ने के संकेत को प्रमुखता से प्रकाशित किा है साथ ही चीन के वुहान की तस्वीर भी प्रकाशित की है जहां लोग इलाका छोड़ कर जा रहे हैं. अखबार ने पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है कि देश में कोरोना के मामले पांच दिन में डबल हो गए हैं
9th april TOI
अंग्रेजी दैनिक द टाइम्स ऑफ इंडिया ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कई इलाकों को सील करने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. साथ ही केरल को ICMR से प्लाज्मा थिरेपी की परमिशन की मिलने की खबर को भी जगह दी गई है
9th april EXPRESS
अंग्रेजी दैनिक द इंडियन एक्सप्रेस ने पहले पन्ने पर देश की अलग-अलग सरकारों द्वारा उठाई जा रही लॉकजाउन की मांग प्रमुखता से प्रकाशित किया है. साथ ही ट्रंप द्वारा WHO पर जुबानी निशाना साधने के साथ ही देश में जनधन खातों से पैसा निकालने पहुंची महिलाओं की खबर को भी पहले पन्ने पर जगह दी है.

अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान ने प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक को प्रमुखता से प्रकाशित किया है सात ही दिल्ली में मास्क के जरूरी किये जाने और 23 जोन को पूरी तरह से सील किये जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. साथ ही एक रिपोर्ट में कहा है कि सरकार 75 हजार करोड़ रुपए के फंड से स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को बूस्ट करने के लिए लगाएगी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम