अजब गजबFEATURED

शादी की शहनाई से पहले ही आया ‘रोमांचक ट्विस्ट’: मामी संग फरार हुआ युवक, पीछे से 14 साल के छोटे भाई की शादी कराने लगे घरवाले!

शादी की शहनाई से पहले ही आया ‘रोमांचक ट्विस्ट’: मामी संग फरार हुआ युवक, पीछे से 14 साल के छोटे भाई की शादी कराने लगे घरवाले!। पिलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारियां अचानक उस समय हंगामे में बदल गईं, जब बरात से ठीक पहले एक युवक अपनी मामी को लेकर गाड़ी से फरार हो गया। इस घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और मामला पूरी तरह उलझ गया।

श्योपुर भाजपा जिला कार्यालय पर विवादित पोस्टर लगाया, कांग्रेस नेता सहित तीन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शादी की शहनाई से पहले ही आया ‘रोमांचक ट्विस्ट’: मामी संग फरार हुआ युवक, पीछे से 14 साल के छोटे भाई की शादी कराने लगे घरवाले!

जानकारी के अनुसार, घर में एक युवक की बरात जाने की तैयारी चल रही थी, जो फिरोजाबाद जानी थी। इसी दौरान वह घर से गाड़ी लेकर निकला और अपनी मामी को भी साथ ले गया। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार में तनाव बढ़ गया।

इसी बीच स्थिति को संभालने के लिए घरवालों ने छोटे 14 वर्षीय बेटे की शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह शादी 26 वर्षीय युवती के साथ कराई जा रही थी। लेकिन इसी दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिल गई।

सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए नाबालिग की शादी रुकवा दी। टीम ने बाल विवाह को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और किशोर को संरक्षण में ले लिया।

फिलहाल नाबालिग को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में रखा गया है और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम, केस वर्कर और स्थानीय पुलिस शामिल रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम