Site icon Yashbharat.com

रोहित चंचलानी मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार

20250621 162045 scaled

रोहित चंचलानी मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरा

कटनी- विगत दिवस माधवनगर के मुख्य बाजार में रोहित चंचलानी नामक युवक की हत्या के मामले में माधव नगर पुलिस ने हत्या के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि चंचलानी हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तीन आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद अब सिर्फ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी देते हुए माधव नगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि चंचलानी हत्याकांड के आरोपी दीपक मोटवानी, महेश आडवाणी एवं अजय पोपटानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। इस मामले का एक अन्य आरोपी मोहित धामेचा अभी फरार है। उसकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ माधव नगर थाना क्षेत्र के शुभ सिटी कॉलोनी मानसरोवर कालोनी निवासी 27 वर्षीय रोहित चंचलानी की हत्या करने के मामले में धारा 296, 115 (2), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। घटना के बाद से ही मृतक रोहित चंचलानी की बहन कशिश आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रही थी।

Exit mobile version