Latest

नववर्ष पर श्रद्धा, भक्ति व आस्था की त्रिवेणी बना दद्दा धाम, डुबकी लगाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

कटनी(YASHBHARAT.COM)। नववर्ष के पहले दिन शहर के झिंझरी क्षेत्र स्थित दद्दा धाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। देव बृहस्पति दद्दा जी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नूतन वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुवार तड़के सुबह से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया था।
नववर्ष के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर एवं दद्दा जी की समाधि स्थल में विधिवत दर्शन कर सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामनाओं की प्रार्थना की। पूरे धाम परिसर में दिनभर मिनी कुंभ जैसा वातावरण बना रहा। देर शाम तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं के लिए श्रीजी भजन मंडल द्वारा देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिभाव से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही दिनभर चले भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया।
नववर्ष के अवसर पर दद्दा धाम परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में पूरी तरह रंगा रहा।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक