चलती ट्रेन के AC कोच में लाखों की चोरी: चोर ने मोबाइल को किया ‘फ्लाइट मोड’, उड़ा ले गया 15 तोला सोना और नगदी

चलती ट्रेन के AC कोच में लाखों की चोरी: चोर ने मोबाइल को किया 'फ्लाइट मोड', उड़ा ले गया 15 तोला सोना और नगदी

चलती ट्रेन के AC कोच में लाखों की चोरी: चोर ने मोबाइल को किया ‘फ्लाइट मोड’, उड़ा ले गया 15 तोला सोना और नगदी

जबलपुर/प्रयागराज: मुंबई से गोरखपुर जा रही एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या: 15017) के एसी (AC) कोच के भीतर चोरी की एक सनसनीखेज और शातिर वारदात सामने आई है। चोर ने वीआईपी कोच में सो रही एक महिला यात्री के पर्स से करीब 15 तोले सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये नगद उड़ा लिए। शातिर चोर ने पकड़े जाने से बचने के लिए महिला के मोबाइल फोन को ‘फ्लाइट मोड’ पर डाल दिया ताकि कोई घंटी न बज सके।

सुबह 5 बजे खुली नींद, तो उड़ गए होश

मुंबई की रहने वाली अनीता पाठक अपने परिवार के साथ गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन के कोच संख्या A-2 की सीट नंबर 3 पर सफर कर रही थीं। ट्रेन सुबह 7:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब 5:00 बजे जब महिला की अचानक नींद खुली, तो उनके होश उड़ गए। सीट के पास रखा उनका कीमती पर्स गायब था। महिला के शोर मचाने पर पूरे कोच में खलबली मच गई और सहयात्री भी मदद के लिए जुट गए।

बाथरूम में मिला पर्स, चोर की चालाकी देख सब हैरान

काफी खोजबीन के बाद ट्रेन के बाथरूम में महिला का पर्स टंगा हुआ मिला। जब पर्स को खोला गया तो चोर की शातिर कार्यप्रणाली सामने आई: चलती ट्रेन के AC कोच में लाखों की चोरी: चोर ने मोबाइल को किया ‘फ्लाइट मोड’, उड़ा ले गया 15 तोला सोना और नगदी

प्रयागराज में जीरो FIR, जबलपुर ट्रांसफर होगा केस

ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) से शिकायत की।

“पीड़िता की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। चूंकि वारदात की अनुमानित घटनास्थल जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आती है, इसलिए इस मामले की केस डायरी (जीरो एफआईआर) को आगे की कार्रवाई के लिए जबलपुर जीआरपी को ट्रांसफर किया जा रहा है। मामले की आगे की कड़ियां जबलपुर पुलिस ही खंगालेगी।”

– जीआरपी अधिकारी

रेलवे पुलिस फिलहाल ट्रेन के उस कोच में ड्यूटी पर तैनात अटेंडेंट और टीटीई से पूछताछ कर रही है, साथ ही संदिग्धों की धरपकड़ के लिए स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version