Site icon Yashbharat.com

मर्डर-मारपीट में घायल युवक की जबलपुर में मौत, माधवनगर में वारदात से सनसनी, पुलिस ने आरोपित एक युवक की शिकायत पर मृतक व उसके दो दोस्तों पर किया मामला दर्ज

IMG 20250621 WA0020

मारपीट में घायल युवक की जबलपुर में मौत, माधवनगर में वारदात से सनसनी, पुलिस ने आरोपित एक युवक की शिकायत पर मृतक व उसके दो दोस्तों पर किया मामला दर्

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर बीती रात अपहरण के बाद की गई बेदम मारपीट में घायल एक युवक 24=25 वर्षीय रोहित चंचलानी नामक युवक की जबलपुर में उपचार दौरान मौत होने का सनसनी खेज मामाला प्रकाश में आया है। इस मामले में परिजनों ने दीपक मोटवानी, मोहित धमेचा, आकु उर्फ आकाश पोपटानी, महेश आडवानी पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर माधवनगर पुलिस ने इस मामले में मृतक व उसके परिजनों की ओर से तो कोई कार्रवाई नहीं की है बल्कि आरोपियों में से एक आकाश पोपटानी की शिकायत पर जरूर मृतक रोहित चंचलानी,रवि बजाज और गुल्ली उर्फ गुरविंदर के विरुद्ध जरूर शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा न देने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक मृतक का पीएम जबलपुर में चल रहा था। पीएम के बाद जब शव कटनी आएगा उसके बाद और अधिक जानकारी सामने आएगी।

Exit mobile version