Thursday, April 30, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

छोड़कर चली गई थी पत्नी तो डिप्रेशन में आकर पति ने ब्रिज से कूदकर कर ली थी आत्महत्या

छोड़कर चली गई थी पत्नी तो डिप्रेशन में आकर पति ने ब्रिज से कूदकर कर ली थी आत्महत्य

कटनी. रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र स्थित मिशन चौक ओवरब्रिज बरगवां के समीप शनिवार शाम कूदकर कृष्ण धाम कॉलोनी निवासी अतुल सिंघानी (50) ने आत्महत्या कर ली थी पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई कि कि डिप्रेशन में होने के कारण आत्मघाती कदम उठाए हैं। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पत्नी 10 दिन पहले बच्चों को लेकर छोड़कर चली गई थी। जिससे वह परेशान रहता था। मृतक के एक बेटा व एक बेटी हैं तो वह मां के साथ रह रहे हैं। पत्नी बिल्कुल भी मतलब नहीं रख रही थी। कुछ दिनों से घर पर ही मां और भाई के साथ घर पर रहता था। कई दिनों से डिप्रेशन में रहता था। कामधाम भी नहीं कर रहा था। शनिवार को अचानक उसने फ्लाइओवर से कूदकर मौत को गले लगा लिया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि