Site icon Yashbharat.com

आयुध निर्माणी के द्विवार्षिक कार्यसमिति चुनाव 2025-26 क़े परिणाम रहे बराबरी पर

IMG 20241222 WA0003

कटनी । आयुध निर्माणी के द्विवार्षिक कार्यसमिति चुनाव 2025-26 परिणाम यद्यपि पांच-पांच की बराबरी पर रहे, लेकिन आयुध निर्माणी कर्मचारियों का रूख बीएमएस समर्थित प्रतिरक्षा संघ की कार्यसमिति बनाने का स्पष्टत: परिलक्षित हो रहा है। चुनाव में संघ के सभी प्रत्याशियों ने, एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे मोर्चा से प्रथम वरीयता के मत प्राप्त करते हुए न केवल अपनी लीड बरकरार रखी बल्कि पिछले दो साल से गठित कार्यसमिति से एक सीट झटका और संघ के अंशुल तिवारी,सर्वाधिक 298 मत प्राप्त कर पहले नंबर पर विजयी घोषित किए गए।
आयुध निर्माणी कटनी में गत 21 दिसंबर को संपन्न हुए कर्मचारियों के प्रतिनिधि सभा के द्रिवर्षीय कार्य समिति चुनाव में बराबर की स्थिति 5 प्रतिरक्षा मजदूर संघ के 5 प्रगतिशील कर्मचारी मोर्चा के प्रत्याशियों ने विजयश्री हासिल की। जिसमें प्रतिरक्षा मजदूर संघ के 10 प्रत्याशी एवं ऑर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन एवं मजदूर संघ नाम से 10 प्रत्याशी और लेबर यूनियन के 10 प्रत्याशी, कुल 30 प्रत्याशी, मैदान में थे मतदान सुबह 9:00 से शुरू हुआ और दोपहर 3:00 बजे समाप्त हुआ । तत्पश्चात 7:00 बजे से मतों की गणना प्रारंभ हुई। कुल तीस प्रत्याशियों में मैरिड आधार पर 10 प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया जाना था

जिसमें सर्वाधिक 298 मत प्राप्त कर अंशुल तिवारी प्रथम स्थान पर रहे। अन्य विजयी प्रत्याशियों में देवेंद्र कुमार पाढी- 288, पीतांबर सेतपाल-255,मनीष तिवारी- 254 , मनोज कुमार निगम और राजेश कुमार तिवारी को 253 , नरेंद्र भारत और यादोराव लोखंडे को 242 , जितेंद्र सिंह – 239 तथा रजनीश कुमार शर्मा -232 विजय घोषित किए गए। इस तरह विजय 10 प्रत्याशियों में पांच प्रगतिशील कर्मचारी मोर्चा के देवेन्द्र पाढ़ी, मनीष तिवारी, नरेंद्र भारत पटेल, जितेन्द्र सिंह, रजनीश कुमार शर्मा एवं पांच ऑर्डनेंस फैक्ट्री प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अंशुल तिवारी, पीताम्बर सेतपाल, मनोज निगम, राजेश तिवारी और यादोराव लोखंडे विजय रहे।

कटनी जिले के विकास हेतु हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संघर्षशील विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी समाजसेवी मनोज निगम के लगातार 10वीं बार विजयी होने पर सामाजिक संस्थाओं बारडोली उत्सव समिति, जिला जन अधिकार मंच, श्री राम सेवा समिति, दशहरा महोत्सव मंच, मानसरोवर समिति, श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह समिति, आदि के पदाधिकारियों ने श्री निगम के साथ-साथ सभी को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस का कार्य समिति चुनाव में लेबर यूनियन के 10 प्रत्याशी शशि भूषण पाण्डे 59,
पुष्पेंद्र अहिरवार 55,लखन लाल 43,संजय यादव 41,
हरेकृष्ण यादव 39,राजेश प्रजापति 32,पवन कोरी 30 ,उमेश कुमार तिवारी 31,राधेश्याम धुर्वे 29 मत प्राप्त हुए। इसी तरह प्रतिरक्षा मजदूर संघ के विवेक द्विवेदी 216,कौशिक माझी 199
,सुमित कुमार शिवरकर 174
विनय कुमार वर्मन 171
माधव कुमार,121 तथा प्रगतिशील मोर्चा के राजेश कुमार दुबे 220,जयकुमार 218,पंकज कुमार चौधरी 209,विजय सिंह 197
अशोक सिंह को 177 मत प्राप्त हुए।

कार्यसमिति चुनाव में कुल 536 मतदाताओं में से 518 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नई कार्य समिति का गठन 5 जनवरी 2025 को किया जावेगा।

Exit mobile version