Site icon Yashbharat.com

तालाब की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश संत निरंकारी मिशन , कटनी सिटी ब्रांच एवं बड़वारा के मेंबर्स ने ग्राम बड़वारा में किया श्रमदान

IMG 20250225 WA0034

तालाब की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश संत निरंकारी मिशन , कटनी सिटी ब्रांच एवं बड़वारा के मेंबर्स ने ग्राम बड़वारा में किया श्रमदा

कटनी संत निरंकारी मंडल ब्रांच कटनी सिटी एवं बड़वारा दोनों ब्रांच मिलकर ग्राम बड़वारा तालाब में साफ सफाई कर ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया। श्रमदान में युवा एवं उम्रदराज मेंबर्स भी शामिल रहे। स्वच्छ जल, स्वच्छ मन की के उद्देश्य से प्रोजेक्ट अमृत के तृतीय चरण में मिशन से जुड़े समाजजनों की उपस्थिति रही। बड़वारा ग्राम के तालाब में सामूहिक सफाई अभियान में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित के
निर्देशानुसारसंत निरंकारी मंडल ब्रांच कटनी सिटी एवं बड़वारा दोनों ब्रांच मिलकर रविवार दिनांक 23 फरवरी 2025 की सुबह 7:00 बजे से 9. 00 बजे तक हनुमान तालाब बड़वारा की सफाई की गई जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच जी एवं आदरणीय ब्रांच के मुखी महात्मा सुनील मेघानी जी एवं राम दुलारे पाटकर जी एवं सेवादल सहायक शिक्षक मनीष कलवानी के साथ सेवा दल के संतों महात्माओं एवं साध संगत ने मिलकर बहुत ही सुंदर ढंग से मर्यादा पूर्वक इस सफाई अभियान को निभाया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मिशन अनुयायी सेवादार मौजूद रहे।

Exit mobile version