Latest

नगर निगम में फिर गर्माया आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर की जांच की मांग

कटनी। नगर निगम में आउट सोर्स कर्मचारियों का मुद्दा फिर गर्माने लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी(शहर) के कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को लिखे पत्र की प्रति यशभारत डॉट काम को उपलब्ध कराते हुए जिला कांग्रेस कमेटी(शहर) के कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी ने बताया कि गत दिवस नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त ने नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों का फर्जी रिकॉर्ड पकड़ा था तथा सत्यापन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे लेकिन आज दिनांक तक उन फर्जी आउटसोर्स कर्मचारियों का कोई अता पता नहीं लगा। राजा जगवानी का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और इस प्रकरण में जो भी और जितने भी लोग दोषी हो उनके ऊपर कारवाई की जाए। आउटसोर्स कर्मचारी का फर्जीवाड़ा कब से नगर निगम प्रशासन में हो रहा था इसको भी उजागर होना चाहिए। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक मे इस मुद्दे की आवाज तो उठी लेकिन वह आवाज फर्जी आउटसोर्स कर्मचारियों की नहीं के लिए नहीं थी। राजा जगवानी ने जिला व नगर निगम प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Back to top button