प्रदेश संयोजक के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ का विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल, ग्राम पंचायत पौसरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंच कर शिविर का लाभ लेने की अपील 

IMG 20241218 WA0017 1 1

कटनी(YASHBHARAT.COM)। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला इकाई कटनी के द्वारा कल 25 अक्टूबर, रविवार को प्रदेश संयोजक डॉक्टर विशाल सिंह बघेल के जन्म दिवस पर ग्राम पंचायत पौसरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डाक्टर राजेंद्र गुप्ता ने देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक रखा गया है। जिसमें सभी प्रकार के मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा और निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की जाएगी। डाक्टर गुप्ता ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों के चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और शिविर में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श देंगे। डाक्टर गुप्ता ने सभी से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।