jabalpur मंदिर में शादी कर चुके युगल पर लड़की के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही हमला कर दिया

7bji2i8c jabalpur high voltage drama on road

jabalpur मंदिर में शादी कर चुके युगल पर लड़की के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही हमला कर दिया। थाने में युवती ने परिजनों पर अपहरण और हत्या की साजिश के साथ अपनी मां पर उसे बेचने  का आरोप लगाया. युवती ने बताया कि उसका नाम अंकिता द्विवेदी है और उसने अभिषेक चतुर्वेदी से मंदिर में शादी की है. दोनों बालिग है और रीवा निवासी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन-चार लोगों ने अचानक युवक-युवती को घेरकर मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान एक मित्र को भी पीटा गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और तीनों को बचाकर पास ही ओमती थाने ले गए.

अंकिता ने बताया कि वो नगर निगम में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आए थे, तभी उसकी मां, मामा और भाई ने हमला कर दिया और उसे जबरन ले जाने की कोशिश की. अंकिता ने कहा कि इससे पहले भी उससे मारपीट की गई है और उसे डर है कि उसके परिजन उसकी हत्या तक कर सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें-  चेतनोदय तीर्थक्षेत्र में 1 नवंबर को होगा सामूहिक श्रमदान अभियान,जैन समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे परिवार सहित होंगे शामिल, स्वच्छता एवं संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प