Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

कटनी भाजपा किसान मोर्चा की कमान अब तीरथ पटेल के हाथ: प्रदेश नेतृत्व की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष श्री टंडन ने जताया हर्ष

कटनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।

इस नवीन सूची के तहत कटनी जिले की कमान श्री तीरथ पटेल को सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें कटनी भाजपा किसान मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री तीरथ पटेल विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं।

श्री तीरथ पटेल की इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने उम्मीद जताई है कि श्री पटेल के नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले के अन्नदाताओं के बीच संगठन को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाएगा

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक