katniमध्यप्रदेश

सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में मनाया गया भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव संपन्न सभी सामाजिक संस्थाओं का किया आभार व्यक्त

सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में मनाया गया भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव संपन्न सभी सामाजिक संस्थाओं का किया आभा

हर वर्ष की तरह इस बर्ष भी सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में झूलेलाल जन्मोत्सव मनाया गया मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी सामाजिक संस्थाओ और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने बाले सभी जनों का आभार व्यक्त किया है कार्यक्रम में
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण डमरू वादक गुर्प व गंगा आरती रहा इस साल जगह जगह प्रसाद वितरण आइसक्रीम, फ्रूटी दाल पकवान, फल फ्रूट,भोजन शर्बत आदि की व्यवस्था भी धर्मप्रेमियों सामाजिक संस्थाओं के द्वारा की गई थी | सिंधुत्व दिवस चेट्रीचंड पर निकली शोभायात्रा में विविध झांकियों ने मन मोह लिया जगह जगह आकेस्ट्रा पार्टी तथा धमाल पार्टियों ने जमकर धमाल मचाया। सिंधु नौजवान मंडल, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत,सिंधु सेवा समिति के पदाधिकारियों के अलावा वरूण संस्था,सिंधी भावरन गुर्प एवं सभी सिंधी सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता पदाधिकारी इस पूरी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं की टोली शैला नृत्य करते हुए चली रही थी तो सिंधी युवतियां उत्साह सिंधी गानों पर डांस करतीं हुई शोभायात्रा को चार चांद लगा रहीं थीं। उधर नन्हे बच्चों ने विविध रूप रख कर शोभयात्रा में सभी का मन मोह लिया। इस विशाल शोभायात्रा में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार नानकानी, चंद्रभान रोहरा,गोविंद सचदेवा, मनीष गेई,मोहन हीरानी,अशोक मोहनानी, नंदलाल बसरानी,संजय संगतानी,प्रेम बत्रा, देवेन्द्र नानकानी सिंधु नौजवान मंडल से सुरेश चावला, विजय रोहरा, कन्हैया लाल सागर, ईश्वर वाधवानी,राजकुमार जीवनानी, मनोहर गलानी,जय रामसिंघानी,रवि प्रथ्यानी,चंदू जीवनानी ,राजेश रोहरा,श्रीचंद तनवानी,मनीष जीवनानी, सुनील प्रथ्यानी, संजय जीवनानी,राजकुमार पोहानी, टेकचंद साहनी,दीपक भागवानी, राजकुमार गंगवानी, अशोक आहूजा, रामचंद तख्तानी, विपिन तनवानी, विजय हिंदूजा, विनय जादवानी,विक्की रावलानी आदि बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों में शोभा यात्रा में मुख्य रूप से विधायक संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिपक टंडन सोनी, रामरतन पायल,पार्षद मौसूफ बिट्टू,पार्षद राजेश भास्कर,पार्षद ईश्वर वाधवानी, पूर्व पार्षद प्रकाश आहूजा निरंजन पंजवानी, पुर्व पार्षद राजू माखीजा,गोल बाजार व्यापारी संघ, वरुण संस्था, सिंधी भांवर ग्रुप की महिलाओं की उपस्थिति रही भगवान झूलेलाल जी का जगह जगह महिलाओं द्वारा पूजन आरती की गई। इस शोभायात्रा में सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता रही कटनी के अलावा माधवनगर में भी शोभायात्रा साथ धार्मिक आयोजन किए गए सभी का आभार व्यक्त किया है l

Back to top button