Latestमध्यप्रदेश

शिवलिंग पर चढ़ाई गई चिकन ग्रेवी: गर्रा में सनातन विरोधी हरकत से तनाव

शिवलिंग पर चढ़ाई गई चिकन ग्रेवी: गर्रा में सनातन विरोधी हरकत से तनाव  जिले में सनातन विरोधी गतिविधियां लगातार देखने को मिल रही हैं। यहां एक बार फिर से हिंदू-देवताओं के प्रति इर्ष्या रखने का मामला सामने आया है, जिससे सनातनियों की धार्मिक भावना आहत हुई हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाई गई चिकन ग्रेवी: गर्रा में सनातन विरोधी हरकत से तनाव

।मामले की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस धार्मिक भावन को आहत करने वाले की तलाश में जुट गई है।

बोतल से शिवलिंग में चढ़ाया चिकन की ग्रेवी

मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा में स्थापित शिवलिंग है, वहीं कुछ लोग वनस्पति उद्यान में पार्टी मनाने आए हुए थे। इनमें से ही किसी ने चिकन की ग्रेवी लेकर शिवलिंग के स्थान पर पहुंचा और शिवलिंग के उपर पर जल गिरे इसके लिए रखी गई मटकी में उसने चिकन की ग्रेवी को डाल दिया और बोतल में भरी चिकन की ग्रेवी को शिवलिंग पर चढ़ा दिया और वहां से चले गया।

इस बात की जानकारी गुरुवार को स्थानीय लोगों को लगी तो लोग इस घटना से नाराज हो गए और सभी की धार्मिक भावना आहत हुई, जिससे लोगों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। यहां स्थानीय निवासी गजानंद पटले की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

स्थानीय लोगों से बातचीत और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले को कोतवाली थाना प्रभारी कामेश कुमार धुमकेति ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरिता के साथ कार्रवाई कर रही है, और उम्मीद है कि जल्द ही इस तरह का गलत काम करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से बातचीत कर रही है, और आसपास के क्षेत्र में लोगों सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है जिसमें काफी हद तक पुलिस को सफलता मिल गई है।

Back to top button