बिसलेरी विवाद के बीच चर्चा में भारत का ₹45,000 करोड़ का बोतलबंद पानी का बाजार; जानिए कौन-कौन से ब्रांड हैं सबसे आगे

Made in India चमत्कार: समंदर से अब मिलेगा पीने का पानी, DRDO ने कर दिखाया कमाल

बिसलेरी विवाद के बीच चर्चा में भारत का ₹45,000 करोड़ का बोतलबंद पानी का बाजार; जानिए कौन-कौन से ब्रांड हैं सबसे आगे

नई दिल्ली: देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड ‘बिसलेरी’ (Bisleri) के खिलाफ भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद पूरा बोतलबंद पानी उद्योग सुर्खियों में आ गया है। तय सीमा से अधिक रासायनिक तत्व पाए जाने के इस सैंपल विवाद के बीच बिसलेरी ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए इसे 14 महीने पुराना मामला बताया है और कहा है कि उसे अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। इस पूरे घटनाक्रम ने भारत के विशाल पैकेज्ड वॉटर मार्केट और इसके प्रमुख खिलाड़ियों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

₹45,000 करोड़ का है भारत में पानी का कारोबार मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का कुल बाजार वर्तमान में करीब ₹45,000 करोड़ के आसपास है। बढ़ती मांग और स्वास्थ्य जागरूकता के चलते अनुमान है कि साल 2032 तक यह बाजार ₹57,850 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा।

बिसलेरी पानी की गुणवत्ता जांच और FSSAI कार्रवाई: देश के बड़े पैकेज्ड वाटर ब्रांड पर शिकंजा, दो प्रयोगशालाओं में असुरक्षित मिला सैंपल

इस विशाल बाजार में बिसलेरी के अलावा कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। देश के टॉप ब्रांड्स में किनले (Kinley), एक्वाफिना (Aquafina), रेल नीर (Rail Neer), बेली (Bailley), हिमालयन (Himalayan), टाटा वॉटर प्लस (Tata Water Plus), क्वा (Qua), ऑक्सीरिच (Oxyrich), किंगफिशर (Kingfisher), प्योर लाइफ (Pure Life) और मैकडॉवेल्स नंबर 1 (McDowells No. 1) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-  MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश के 1,834 बसाहटों में 40,500 घरों तक पहुंचेगी बिजली, 193 करोड़ मंजूर; खनिज से 30 हजार करोड़ कमाने का लक्ष्य

विवाद के बावजूद बिसलेरी अब भी ‘मार्केट लीडर’ भारत में बोतलबंद पानी का पर्याय बन चुकी कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड आज भी इस सेक्टर की सबसे बड़ी खिलाड़ी है। सैंपल विवाद के बावजूद देश के संगठित बोतलबंद पानी के बाजार में अकेले बिसलेरी की हिस्सेदारी 32% से 36% के बीच है।

चूंकि बिसलेरी एक प्राइवेट (अनलिस्टेड) कंपनी है, इसलिए शेयर बाजार में इसका आधिकारिक मार्केट कैप दर्ज नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का कुल मूल्यांकन (Valuation) ₹6,000 करोड़ से ₹7,000 करोड़ के बीच आंका गया है। सामान्य पैकेज्ड पानी की बोतलों के अलावा कंपनी ‘वेदिका’ (Vedica) ब्रांड के तहत प्रीमियम हिमालयन मिनरल वॉटर के बाजार में भी सक्रिय है।