कटनी। उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्सन स्थित शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही विद्यालय में त्योहार सारीखे जमकर चहल पहल नजर आयी।
रंगी बिरंगी नई ड्रेस पहनकर विद्यालय आये सभी शिक्षक-शिक्षकाओं के चेहरे की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी. अध्ययनरत बच्चों ने भी अपने गुरुजनों का सम्मान करने की ललक के चलते विद्यालय स्थित समारोह कक्ष को दुल्हन की तरह सजा कर रखे थे.शालेय प्रार्थना के तुरंत बाद सभी विद्यार्थियों द्वारा बारी बारी से गुरुजनों के पास आकर उन्हें रोली टीका लगाकर यथोचित प्रणाम कर शिक्षक-शिक्षकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किये।
विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में जन्मदिवस से जुड़ा केक कटवा कर शिक्षक दिवस की खुशिओं को द्विगुणित करने में कोई कसर नहीं छोड़े. इस अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित शाला प्रबंध कार्यकारणी के सदस्यों का जमकर मन मोहा।
विद्यार्थियों की शिक्षकों के प्रति अगाध निष्ठा और लगाव को देखते हुये, शिक्षकों ने भी अपने जेब की चिंता किये बगैर जी खोल के,बच्चों को स्वल्पाहर स्वरूप बिस्कुट के पैकेट,टाफी और नास्ते-नमकीन की सुंदर व्यवस्था किये।
पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर सर्व पल्ली राधाकृष्णनन के दूरगामी सोच के चलते शिक्षकों को मिले इस अभूतपूर्व सम्मान से गदगद शिक्षकों को विद्यालयीन छात्र -छात्राओं ने गिफ्ट देकर उनके दिल में अपना गहरा स्थान बनाने में भी पीछे नहीं रहे।
इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने पढ़ाये विद्यार्थियों को विशेष महत्व देते हुये, हर कार्य में सफल होने का जी खोलकर शुभाशीष दिये.आयोजित कार्यक्रम में विद्यालयीन वरिष्ठ शिक्षक अजय मिश्रा, कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत और ज्ञानचंद्र कोष्ठी ने अपने उदगार में जहाँ एक ओर महान दार्शनिक, राजनैतिक नेता और शिक्षकों के मसीहा पूर्व राष्ट्रपति डाँ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन जी की राष्ट्र निर्माताओं के प्रति पवित्र और सकारात्मक सोच की मुक्तकंठ प्रशंसा करते हुये उनके श्री चरणों को नमन किये , वहीं दूसरी ओर विद्यालय के शिष्यों से मिले अभूतपूर्व सम्मान को वे कभी भुला न सकने वाले सम्मान से तुलना करने से भी गुरेज नहीं किये . इस अवसर पर विद्यालयीन अंग्रेजी शिक्षिका कोकिलाके नाम पर जाने जानी वाली मनीषा कांबले द्वारा अपने कोकिल कंठ से सुंदर गीत गायन के बाद कार्यक्रम का समापन बड़े ही गरिमामयी तरीके से किया गया।
उपस्थित शिक्षक -शिक्षकाओं में शालेय प्रभारी अजय मिश्रा,कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत, कविता जैन, जितेंद्र दुबे, ज्ञानचंद्र कोष्ठी,अजय पटेल,निधि पटेरिया,मनीषा कांबले,मोहना जरगर सोनी, रश्मि विश्वकर्मा, नीतू दाहिया, नम्रता ताम्रकार,संतोषी रजक,चंद्र प्रभा, नीलम श्रीवास, हेमलता रायकवार, मुकेश चौहान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
