Tata Punch Price, Features, Specifications, Colors & More, टाटा की “EV पंच” कार की दुनिया मे तहलका मचाएगी

Punch EV 2024 01 dfd9ebf584b2b6a74ca1cdd4583c7200

Tata Punch Price, Features, Specifications, Colors टाटा मोटर्स ने हाल ही में पंच ईवी (Tata Punch EV) का खुलासा किया है और इसी महीने लॉन्च की तैयारी कर रही है.यह कार की दुनिया मे तहलका मचाएगी। कंपनी पंच इलेक्ट्रिक (ईवी) को कुछ खास बनना चाहती है और इसलिए इसमें मिलने वाले फीचर्स भी कुछ हटके होंगे. टाटा पंच ईवी को इसके पेट्रोल मॉडल के मुकाबले कई नए और एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं. टाटा मोटर्स ने पंच ईवी की बुकिंग भी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, यह कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है जिसे 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर लाॅन्च किया जा सकता है.

पंच के रेगुलर वर्जन में केवल हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं, लेकिन टाटा ने खुलासा किया है कि पंच ईवी में मानक के रूप में नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगे. टाटा पंच ईवी का फ्रंट फेसिया काफी हद तक नेक्साॅन ईवी से मिलता जुलता है, जिसमें बोनट की पूरी चौड़ाई के साथ एलईडी डीआरएल पट्टी लगाई गई है.

Tata Punch Price, Features, Specifications, Colors

पंच ईवी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे इलेक्ट्रिक कारों के लिए पूरी तरह से समर्पित एक्टि.ईवी (Acti. EV) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इस कार में न केवल पेट्रोल के बदले इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन देखने को मिलेगा, बल्कि इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक और इसे चलाने का एक्सपीरियंस भी पूरी तरह से नया होगा. तो आइए जानते हैं पंच ईवी में मिलने वाले कुछ नए फीचर्स के बारे में.

10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
टाटा ने अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी में नया, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश किया है. यह अपडेटेड डैशबोर्ड का हिस्सा है और रेगुलर पंच की तुलना में पंच ईवी के केबिन अनुभव को बेहतर बनाता है. यहां तक कि यह आर्केड.ईवी (Arcade.ev) फीचर के साथ आता है जो कई ऐप्स प्रदान करता है जिनका उपयोग ईवी को चार्जिंग के लिए प्लग इन करते समय समय गुजारने के लिए किया जा सकता है. रेगुलर पंच की बात करें तो यह 7-इंच टचस्क्रीन के साथ आता है.

इसे भी पढ़ें-  Rama Ekadashi 2026 Shubh Muhurat: रमा एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें सही तिथि, पूजा विधि और पारण का सटीक समय

6 एयरबैग

कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों में यूजर सेफ्टी को भी काफी महत्व दे रही हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, टाटा मोटर्स पंच ईवी को मानक के तौर पर 6 एयरबैग से लैस किया है. पंच ईवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मानक के तौर पर मिलेंगे.

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

टाटा की इस एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी में ग्राहकों को वेंटिलेटेड फ्रंट सीट की भी सुविधा मिलेगी. पहले ये फीचर केवल प्रीमियम और महंगी गाड़ियों में आती थी लेकिन टाटा मोटर्स अपनी किफायत इलेक्ट्रिक एसयूवी में भी यह फीचर उपलब्ध कराएगी. बता दें कि यह फीचर कार के सिर्फ टॉप वेरिएंट तक ही सीमित रहेगा.