Latest

Swiggy ने टॉप मैनेजमेंट में किया फेरबदल, फ्लिपकार्ट के पूर्व अधिकारी ध्रुवीश ठक्कर को किया नियुक्त

Swiggy ने टॉप मैनेजमेंट में किया फेरबदल : फूड डिलिवरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्विगी अपने भावी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले अपने शीर्ष स्तर पर फेरबदल कर रही है। इसका आईपीओ इस महीने के आखिर में आने की उम्मीद है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने स्विगी डाइनआउट में राजस्व और वृद्धि के लिए सहायक उपाध्यक्ष के रूप में ध्रुवीश ठक्कर को शामिल किया है जो पहले फ्लिपकार्ट में वरिष्ठ निदेशक, विपणन और राजस्व प्रमुख थे।

Swiggy ने टॉप मैनेजमेंट में किया फेरबदल : अलबत्ता ठक्कर फ्लिपकार्ट के एकमात्र ऐसे पूर्व अधिकारी नहीं हैं जिन्हें फूड डिलिवरी क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने नियुक्त किया है। पिछले सप्ताह स्विगी ने फ्लिपकार्ट के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष और किराना प्रमुख अमितेश झा को अपने क्विक कॉमर्स कारोबार स्विगी इंस्टामार्ट के मुख्य कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। उन्होंने सह-संस्थापक फणी किशन की जगह ली है, जो अब स्विगी की केंद्रीय वृद्धि इकाई की देखरेख करते हुए व्यापक संगठन-व्यापी भूमिका संभालेंगे।

Swiggy ने टॉप मैनेजमेंट में किया फेरबदल : पिछले महीने की शुरुआत में कंपनी ने इंस्टामार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में साईराम कृष्णमूर्ति को नियुक्त किया था। इंस्टामार्ट में वरिष्ठ नियुक्तियों के क्रम के बाद उनकी नियुक्ति हुई है। कंपनी ने हाल में हिमवंत श्रीकृष्ण कुर्नाला को उत्पाद एवं कारोबार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आकाश भोटिका को तकनीकी सलाहकार के उपाध्यक्ष, मयंक राजवैद्य को फलों और सब्जियों के उपाध्यक्ष और मनु शशिधरन को इंस्टामार्ट की एफएमसीजी श्रेणी के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट के रूप में नियुक्त किया है।

READ M0RE : https://गजब के पावरफुल इंजन तथा बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में धूम मचाने आ गई है , TVS Raider 125 bike जाने इसकी कीमत

इस बीच स्विगी के मुख्य विकास और विपणन अधिकारी अश्वथ स्वामीनाथन ने कंपनी छोड़ दी है। इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्तिक गुरुमूर्ति ने पिछले साल के आखिर में अपना उद्यम बनाने के लिए कंपनी छोड़ दी थी।

Back to top button