Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

स्वदेशी जागरण मंच ने किया जिला स्तरीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 

स्वदेशी जागरण मंच ने किया जिला स्तरीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

 

कटनी -स्वदेशी जागरण मंच द्वारा, शनिवार को सरस्वती विद्यालय, विवेकानंद सभागार कटनी में “स्वदेशी जागरण मंच जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी विचार, आर्थिक स्वावलंबन एवं सामाजिक जागरण के विषयों पर चिंतन, संवाद एवं प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदना एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वदेशी गीत अलका अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात राकेश तिवारी (प्रांत सहसंयोजक, स्वदेशी जागरण मंच) द्वारा स्वयं प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत करते हुए अपने उद्बोधन का प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश तिवारी (प्रांत सहसंयोजक, स्वदेशी जागरण मंच), वंदना गेलानी (प्रांत सह महिला प्रमुख), अशोक भगेरिया (संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच), धन्य कुमार गांधी (समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान), रविंद्र ठाकुर (सागर-छतरपुर विभाग के पूर्णकालिक), श्री बालमुकुंद जी (जन अभियान परिषद), श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव जी (गायत्री परिवार) एवं श्री लव राजपूत जी (गायत्री परिवार) मंचासीन रहे एवं सभी वक्ताओं ने स्वदेशी, स्वावलंबन, भारतीय जीवन मूल्यों, सामाजिक चेतना तथा संगठनात्मक विषयों पर अपना उद्बोधन प्रदान किया।

वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सांस्कृतिक संरक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत की मूल भावना से जुड़ा हुआ विषय है। समाज के प्रत्येक वर्ग को स्थानीय उत्पादों, भारतीय विचार एवं स्वदेशी जीवनशैली को अपनाने की आवश्यकता है।

प्रशिक्षण सत्र में संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही गोबर से निर्मित विभिन्न उपयोगी उत्पादों के निर्माण एवं उनके स्वरोजगार संबंधी उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के साथ संवाद करते हुए विभिन्न योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। इसी विचार वर्ग में नए दायित्वों की घोषणा भी की गई, जिसमें एडवोकेट नानक दीवानी को जिला सह युवा आयाम प्रमुख, नीति वर्मा जी को जिला सह महिला प्रमुख एवं अलका अग्रवाल जी को जिला सह संघर्ष वाहिनी प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष जैन (कोषाध्यक्ष), रमेश गुप्ता (सहसंयोजक), डॉ. उमा निगम (पर्यावरण प्रमुख), आकांक्षा बरसैया (संघर्ष वाहिनी प्रमुख), नीति वर्मा अलका अग्रवाल , सुश्री आयुषी मानके, आशुतोष मानके (पर्यावरण सहप्रमुख), एडवोकेट नानक दीवानी (जिला सह युवा आयाम प्रमुख) सहित सरस्वती विद्यालय परिवार, गायत्री परिवार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से आए सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्मिता वर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री आयुषी मानके द्वारा किया गया तथा कल्याण मंत्र का उच्चारण आदरणीय ज्योति श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। अंत में आभार प्रदर्शन उपरांत स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन “जय स्वदेशी” उद्घोष के साथ हुआ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि