प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र का प्राइज सेरेमनी के साथ समर केम्प का हुआ समापन 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र का प्राइज सेरेमनी के साथ समर केम्प का हुआ समापन

कटनी -सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोग केंद्र संचालिका बीके लक्ष्मी बहन के मार्गदर्शन और बीके प्रियंका बहन वैष्णवी बहन के नेतृत्व मे गायत्री नगर स्थित गीता पाठशाला में तीस दिवसीय समर कैंप का समापन कार्यक्रम सिविल लाइन के शुभभावना हाल मे किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीके प्रियंका बहन और वैष्णवी बहन ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर आत्मविश्वास नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का विकास करना रहा है विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया है शिविर में मेहंदी पेंटिंग डांसिंग कहानी और भाषण तैयार करने की विधा के साथ-साथ राजयोग मेडिटेशन प्राणायाम नैतिक शिक्षा अनुशासन माता-पिता व बड़ों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य सिखाए गए । शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों गेहना शुक्ला, चंचल शुक्ला,परी कोल, नित्या श्रीवास्तव, आराध्या आशीष , आराध्या ओम गुप्ता,अवनी गुप्ता,अथर्व गुप्ता, अभिनव गुप्ता, आयुषी यादव, परी जैन, श्रेया कुमारी, शुभी राजपूत,आरवी महेलिया को वयोवृद्ध भाई शालिग्राम शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बीके भारती बहन ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन से मन शांत होता है और व्यक्ति में सकारात्मकता तथा एकाग्रता विकसित होती है जो जीवन को सही दिशा देती है बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए मोबाइल का कम उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया । शिविर समापन अवसर पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी ।

Exit mobile version