katniLatestमध्यप्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, 13 फरवरी से पुलिस लाइन झिंझरी में होगा आयोजन, 15 जिलों के युवा होंगे शामिल

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, 13 फरवरी से पुलिस लाइन झिंझरी में होगा आयोजन, 15 जिलों के युवा होंगे शामिल

कटनी(YASH BHARAT.COM)। जिले में आयोजित होने वाली भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा 13 फरवरी से कटनी जिले की पुलिस लाइन झिंझरी मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।।भर्ती रैली के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने भर्ती स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि भर्ती रैली के दौरान प्रभावी भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें तैनात की जाएं। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से वैकल्पिक मार्गों की पूर्व योजना सुनिश्चित की जाए। भर्ती स्थल एवं उसके आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर यह जानकारी प्रमुखता से प्रचारित की जाए कि भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। यदि कोई व्यक्ति चयन दिलाने के नाम पर अनुचित दबाव या पैसों की मांग करता है, तो उसकी तत्काल शिकायत पुलिस या भर्ती अधिकारियों से करें।

15 जिलों के युवा लेंगे भाग

पुलिस लाइन झिंझरी में आयोजित इस अग्निवीर भर्ती रैली में कटनी सहित 15 जिलों के युवा भाग लेंगे। इनमें जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, मऊगंज, नीमच, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया जिले शामिल हैं। प्रतिदिन अलग-अलग जिलों के 700 से 800 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे। IMG 20260210 WA0067आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य – रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। फोटो रैली की तारीख से 7 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं ट्रेड्समैन के अभ्यर्थियों को निर्धारित पांच विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल टेस्ट

डायरेक्टर सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर कर्नल रितिक खंजोड़े ने जानकारी दी कि भर्ती रैली में महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर के टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर सकते हैं। IMG 20260210 WA0066अंत में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं, क्योंकि भारतीय सेना में चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाता है।

Back to top button