katni

SP अभिजीत रंजन सहित कटनी पुलिस द्वारा प्रधान आरक्षक चालक श्री राजेश शुक्ला के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

कटनी। SP अभिजीत रंजन सहित कटनी पुलिस द्वारा प्रधान आरक्षक चालक श्री राजेश शुक्ला के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केडिया कटनी पुलिस परिवार द्वारा प्रधान आरक्षक चालक श्री राजेश शुक्ला के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री शुक्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा इस अपूर्ण क्षति से दुखी उनके परिजनों के प्रति दुख और संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
श्री राजेश शुक्ला का गृह ग्राम जिला रीवा के ग्राम बेल्लारी पोस्ट बबैया थाना सिमरिया था उनके पिता का नाम श्री शिवनारायण शुक्ला है । उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं बच्चे है । श्री शुक्ला दिनांक 01.12.1987 को जिला छिंदवाडा 8वी बटालियन से बतौर आरक्षक चालक के पद पर नियुक्त हुये थे । उन्होने लगभग 36 वर्षीय सेवाकाल के दौरान जिला छिंदवाडा, सागर, कटनी में अपनी सेवाएँ दी । सन् 2001 से जिला कटनी में अपनी सेवाएँ दे रहे थे । दिनांक 12.03.2021 को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुये थे । श्री शुक्ला सरल स्वभाव के धनी थे ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम