स्थापना दिवस पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया नगर निगम कार्यालय भवन,आकर्षक विद्युत झालरों से की गई साज-सज्जा, रोशनी से निखरा निगम कार्यालय का स्वरू
कटनी। नगर निगम के स्थापना दिवस के अवसर पर निगम कार्यालय भवन एवं जोन कार्यालय भवन को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। रोशनी से जगमगाता निगम भवन स्थापना दिवस के उल्लास और उत्सव की छटा बिखेर रहा है। शाम ढलते ही भवन की साज-सज्जा देखते ही बन रही है और रंग-बिरंगी रोशनी इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निगम कार्यालय भवन को आकर्षक ढंग से सजाने की पहल से कार्यालय परिसर में उत्सवी माहौल नजर आ रहा है। विद्युत झालरों की मनमोहक रोशनी से सुसज्जित भवन न केवल अपनी अलग छटा बिखेर रहा है, बल्कि नगर निगम की स्थापना के गौरवपूर्ण अवसर को भी विशेष बना रहा है।
रात्रि के समय जगमगाता निगम भवन राहगीरों एवं शहरवासियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। स्थापना दिवस को लेकर निगम परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण प्रातः से ही बना हुआ है।











