Site icon Yashbharat.com

SMS भेज कर SBI लेगा ईएमआई टालने की स्वीकृति

sbi

SBI के ग्राहकों के लिए यह काम की खबर है। एसबीआई ने अब अपने खाताधारकों को, खास तौर पर उनको जिन्‍होंने लोन लिया हुआ है, उनके लिए आज एक अहम ऐलान किया है।

टर्म लोन की EMI पर आरबीआई ने हाल ही में मोरेटोरियम को तीन महीने के लिए और बढ़ाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में एसबीआई ने अपने सभी एलिजिबल ग्राहकों को बिना विलंब करते हुए अगले 3 महीने तक ईएमआई के भुगतान पर रियायत देना तय किया है।

एसबीआई ने ग्राहकों की तरफ से कोई आवेदन का इंतजार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके चलते बैंक अब खुद पात्र ग्राहकों से संपर्क कर रहा है और जून, जुलाई व अगस्‍त 2020 माह की EMI को टालने के लिए संपर्क साध रहा है। इस सिलसिले में ग्राहकों को SMS भेजे जाएंगे और उनसे ईएमआई को टालने की स्‍वीकृति ली जाएगी।

State Bank Of India भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैंक ने EMI के भुगतान को तीन माह तक बंद करने के लिए प्रक्रिया को आसान बना दिया है। SBi ने 85 लाख पात्र लेनदारों से SMS के जरिए EMI रोकने की स्वीकृति मांगी है। SBI का कहना है कि EMI पर मोराटोरियम को तीन माह और बढ़ाने से कोविड-19 महामारी के बीच लेनदारों को थोड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/hi/web/personal-banking/home पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version