Site icon Yashbharat.com

तेज रफ़्तार हाईवा की चपेट मे आने छ वर्षीय स्कूली छात्र की मौत अन्य कुछ छात्र घायल, विगढ़ क़े बंजारी की घटना

IMG 20241004 WA0057

तेज रफ़्तार हाईवा की चपेट मे आने छ वर्षीय स्कूली छात्र की मौत अन्य कुछ छात्र घायल, विगढ़ क़े बंजारी की घटन

कटनी -विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी के समीप तेज रफ़्तार हाइवा वाहन से कुचलकर एक स्कूली छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अपरान्ह 3 बजे के आस – पास का बताया जा रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ – बरही मार्ग पर बंजारी के समीप तक्ष शिला एकेडमिक स्कूल संचालित है। आज दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर स्कूल की छुट्टी हुई थी। स्कूल के बच्चे बाहर निकल कर सड़क पर पहुंचे ही थे कि महानदी की ओर से विजयराघवगढ़ आ रहे हाइवा ने कुछ छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया। 6 वर्षीय छात्र हिमांशु यादव का इस हादसे मे मौके पर ही करुण अंत हो गया जबकि एक अन्य छात्र घायल है। हादसे के बाद हाइवा चालक फरार हो गया था जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। हाइवा चालक का नाम दुर्गेश बताया जा रहा
घायल छात्रों का उपचार जारी है।

Exit mobile version