Site icon Yashbharat.com

Singrauli Intercity Cancelled: ट्रैफिक एंड पॉवर ब्लॉक के चलते सिंगरौली इंटरसिटी तथा मेमू ट्रेन दो दिन निरस्त रहेंगी

jaipur mumbai train rpf firing 1690776552

Singrauli Intercity Cancelled: ट्रैफिक एंड पॉवर ब्लॉक के चलते सिंगरौली इंटरसिटी तथा मेमू ट्रेन दो दिन निरस्त रहेंगी। रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली खंड पर ट्रैफिक एंड पॉवर ब्लॉक कार्य के चलते पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट वाली निम्नलिखित दो रेल गाड़ियों को दो दिन के लिए रद्द किया गया है, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:-

1) दिनांक 28 एवं 29 नवम्बर 2023 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो दिन तथा वापसी में गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 29 एवं 30 नवम्बर 2023 को दो दिन रद्द रहेगी।

2) इसी तरह अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 28 एवं 29 नवम्बर 2023 को रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Exit mobile version