काका हाथरसी सम्मान-हास्य रत्न से नवाजे जायेगे नगर के लोकप्रिय साहित्यकार मनोहर मनोज

15 नवम्बर को सायं 5:00 बजे 10-12, इन्द्रजीत गुप्ता मार्ग, सुरजीत भवन नई दिल्ली में विराट आयोजन,देश के ख्याति लब्ध कवियों का समागम

काका हाथरसी सम्मान-हास्य रत्न से नवाजे जायेगे नगर के लोकप्रिय साहित्यकार मनोहर मनोज

 

 

15 नवम्बर को सायं 5:00 बजे 10-12, इन्द्रजीत गुप्ता मार्ग, सुरजीत भवन नई दिल्ली में विराट आयोजन,देश के ख्याति लब्ध कवियों का समागम

 

कटनी(YASHBHARAT.COM)।

नगर के प्रतिष्ठित ख्यातिलब्ध हास्य-व्यंग्य कवि मनोहर मनोज को रविवार, 15 नवम्बर 2026, सायं 5:00 बजे 10-12, इन्द्रजीत गुप्ता मार्ग, सुरजीत भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कविसम्मेलन में काका हाथरसी पुरूस्कार एवं हास्य रत्न से नवाजा जायेगा। काका हाथरसी सम्मान में एक लाख की सम्मान निधि भेंट की जायेगी। हास्य शिरोमणि स्व काका हाथरसी हास्य पुरस्कार प्रतिवर्ष देश के चयनित हास्य व्यंग्य साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष कटनी से राष्ट्रीय लोकप्रिय कवि मनोहर मनोज को चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 15 नवम्बर को सायं 5:00 बजे सुरजीत भवन सभागार, नई दिल्ली में अर्पित किया जाएगा। काका हाथरसी ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं सदस्यों की टीम ने देश के चयनित हास्य साहित्यकारों में मनोहर मनोज को हास्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। काका हाथरसी सम्मान समारोह में देश के समस्त ख्यातिलब्ध साहित्यकार बंधुओं का समागम होगा। काका हाथरसी सम्मान समारोह साहित्य जगत में मनोहर मनोज को प्रदान किये जाने से कटनी नगर गौरवान्वित होगा। साहित्यकारों एवं नगर के प्रबुद्धजनों में हर्ष की लहर है, सभी ने मनोहर मनोज को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की है।

 

काका हाथरसी के साथ देश के कई मंचों पर मनोहर मनोज ने किया काव्यपाठ

 

साहित्यिक दुनिया में काका हाथरसी एक ऐसा लोकप्रिय नाम था कि काव्यपथ पर उन्होंने देश ही नहीं अपितु विदेशों में अपनी एक अनूठी छवि निरूपित की कुंडलियाँ विधा कविता पाठ में काका हाथरसी की अलग पहचान बनी गयी उनके साथ नगर के साहित्यकार मनोहर मनोज ने कविसम्मेलन के राष्ट्रीय आयोजनों में कविता पाठ किया। कुछ दिनों पूर्व बाबा बागेश्वर धाम में आयोजित कविसम्मेलन में मनोहर मनोज को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्बारा सम्मानित किया गया था।

कटनी नगर में भी 1980 के दशक में फारेस्टर खेल मैदान में काका हाथरसी सहित अन्य देश के कवियों द्बारा कार्यक्रम में भाग लिया गया था।

↑
Exit mobile version