Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

Shukra Rashi Parivartan 2020: 01 सितंबर को शुक्र करेगा कर्क राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Shukra Rashi Parivartan 2020: शुक्र का कर्क राशि में गोचर 01 सितंबर को होगा। इस राशि में शुक्र 28 सितंबर तक स्थित रहेगा। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं, इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। अन्य राशियों पर भी इसका विपरीत असर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 01 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 02 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ जाएगा। शुक्र कर्क राशि में 28 सितंबर तक रहेगा। कर्क राशि में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेगा।

शुक्र का स्वभाव

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। कलयुग में शुक्र को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में रखा गया है। जन्म कुंडली में शुक्र यदि शुभ हो तो व्यक्ति को वैभव प्रदान करता है। शुभ शुक्र जीवन में सुख, समृद्धि और विलासता का कारक बना जाता है। वहीं जब शुक्र अशुभ होता है तो व्यक्ति को बीमार, अपयश और सुखों में कमी लाता है।

शुक्र व्यक्ति को कलात्मक बनाता

शुभ शुक्र व्यक्ति को कला के क्षेत्र में निपुण बनाता है। शुक्र प्रधान व्यक्ति इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नाम कमाता है। शुक्र व्यक्ति को मीडिया, फिल्म, संगीत, फैशन आदि में रूचि पैदा करता है। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव।

मेष

शुक्र का गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। यह आपको मानसिक अशांति दे सकता है और यह आप के सुखों में भी कमी ला सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा धनहानि की संभावना रहेगी। व्यापार के प्रति इनका गोचर अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता कुछ रुकावट के बाद संपन्न होगी। कर्म भाव पर शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नए लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम