Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

कल से बदल जाएंगे ये नियम, आप पर भी पड़ेगा इसका असर

नई दिल्ली । कोरोना के प्रकोप के बीच कई सारे नए नियम लागू किए गए थे, जिनमें अब धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। एक सितंबर से देश में कुछ चीजें बदलने वाली हैं, इन बदलाव का आपकी जिंदगी से वास्ता है। ये बदलाव आपको आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनके बारे में आपको पहले से जानकारी होना जरूरी है। ये बदलाव कुछ समयसीमाओं और कुछ नियमों से जुड़े हैं। इस तब्दीली में फ्लाइट यात्रा, EMI, दिल्ली मेट्रो, LPG सिलेंडर, एयरलाइन्‍स से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा भी कई छोटे-मोटे बदलाव किए जाएंगे। आइए सिलसिलेवार जानते हैं ऐसी ही बदलाव के बारे में…

1 सितंबर से दिल्ली मेट्रो के शुरु होने की संभावना

देश में 1 सितंबर से लॉकडाउन में छूट का चौथा चरण अनलॉक 4 शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एक सितंबर से ही दिल्ली मेट्रो के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 22 मार्च से मेट्रो सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव

1 सितंबर को एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। माना जा रहा है कि LPG, CNG और PNG के दामों में भारी गिरावट हो सकती है।

विमान यात्रा के लिए खर्च करना होगा ज्यादा

1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (ASF) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम