Site icon Yashbharat.com

Shree Ram Utsav महापौर प्रीति सूरी ने मां जालपा मढ़िया में चलाया सफाई अभियान

wp 17055965393591813356557182962497

Shree Ram Utsav कटनी में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर पालिक निगम द्बारा समूचे शहर में एवं मंदिरों में विशेष साफ सफाई अभियान जा रहा है।

महापौर श्रीमती सूरी द्वारा आज 18 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे शहर के सिद्धपीठ मां जालपा मढिया में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया।

महापौर सहित भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी साथी पार्षद मढिय़ा परिसर में फूल मलाएं व पूजन सामग्री को खुद समेट कर पूजन सामग्री गाड़ी संग्रहित किया।

उन्होंने जालपा मढिया परिसर की धुलाई कराकर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया।महापौर ने कहा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते देवी मंदिरों सहित शहर को स्वच्छ रखना है उन्होंने शहर की आम जनता से अपील की है कि 22जनवरी का दिन सौभाग्य से आया है जब भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है।

इस दिन को दीपावली की तरह मनाने और स्वच्छता साफ सफाई कर घर घर दीप प्रज्जवलित करें।

विशेष अभियान के दौरान भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, एमआईसी सदस्य डॉक्टर रमेश सोनी, शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, पार्षद लव साहू, शकुंतला सोनी की उपस्थिति रही।

Exit mobile version