लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा: भाई ही बना मुख्य आरोपी, गैंग के साथ मिलकर रची साजिश
लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा: भाई ही बना मुख्य आरोपी, गैंग के साथ मिलकर रची साजिश। एएसपी श्यामदेव ने बताया कि शाहिद ने शातिर बदमाशों के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रची थी। योजना के तहत लुटेरों को साफ निर्देश दिए गए थे कि वारदात के दौरान किसी को शारीरिक नुकसान न पहुंचाया जाए, केवल लूट को अंजाम दिया जाए। इस पूरे मामले में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।
जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट; 3 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी से दहशत
लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा: भाई ही बना मुख्य आरोपी, गैंग के साथ मिलकर रची साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की घटना में बसखारी बाजार निवासी आयुष की कार का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, लूट की रकम का बंटवारा अतरौलिया थाना क्षेत्र के दुराज गांव निवासी मनीष वर्मा के घर पर किया गया। इसके अलावा अतरैठ गांव निवासी अभिषेक ने वारदात के बाद बदमाशों को भागने में मदद की।
जांच के अनुसार, शाहिद ने करीब एक सप्ताह पहले से ही पूरी योजना तैयार कर ली थी। जिस समय व्यापारी रईस अहमद और मोहम्मद जलाल बकाया रकम की वसूली के लिए बिहार गए हुए थे, उसी दौरान उसने लुटेरों को सक्रिय कर दिया। घटना के लगभग 15 मिनट बाद ही शाहिद घटनास्थल पर पहुंच गया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की मदद से पूरे मामले की कड़ियां जोड़ीं और इस साजिश का पर्दाफाश किया।
इस मामले में पुलिस ने शाहिद के अलावा अरमान, आयुष, अभिनंदन, अभिषेक और मनीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5.45 लाख रुपये नकद, एक तमंचा और दो कारें बरामद हुई हैं। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

