बिहार में सियासी हलचल: JDU विधायक अनंत सिंह के बिगड़े बोल, कहा- “मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, नीतीश कुमार ने क्या किया?”
पटना: बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के एक बयान ने राज्य के सियासी गलियारों में नया भूचाल ला दिया है। अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर हमला बोलते हुए अनंत सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा निशाना साधा है।
“मैंने 9 लोग गंवाए, पार्टी के लिए कुर्बानी दी”
अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि जब नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से कुछ नहीं थे, तब उन्होंने पार्टी को खड़ा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी थी। बिहार में सियासी हलचल: JDU विधायक अनंत सिंह के बिगड़े बोल, कहा- “मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, नीतीश कुमार ने क्या किया?”
अनंत सिंह ने कहा, “जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, तब मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी। उस दौरान मेरे 9 लोग मारे गए थे। मैंने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है, उन्होंने क्या किया है?”
उन्होंने आगे कहा, “पार्टी के साथ कौन है, कौन नहीं है, हम कोई भगवान नहीं हैं। हम अपनी बात जानते हैं। हमको न मरने का गम है, न जीने की खुशी है। पार्टी को हम अपना मानते हैं, अब पार्टी को जो मानना है माने।”
एमएलसी चुनाव (MLC Election) को लेकर नाराजगी
अनंत सिंह की इस नाराजगी के पीछे की मुख्य वजह विधान परिषद (MLC) चुनावों में जेडीयू की ओर से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया जाना है।
हाल ही में अनंत सिंह ने जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के उम्मीदवार अनुज कुमार के नामांकन में शामिल होकर उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। हालांकि, पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, अनंत सिंह ने बाद में अपने रुख में थोड़ा बदलाव करते हुए कहा, “मैं प्रचार के लिए जा रहा हूं और लोगों से अनुज कुमार को वोट देने की अपील करूंगा। मैं पार्टी में हूं, जैसे नीरज कुमार पार्टी में हैं, वैसे ही मैं भी हूं।”
2015 में भी नीतीश से हो चुकी है तल्खी
यह पहला मौका नहीं है जब अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हों। इससे पहले साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी जेडीयू ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने मोकामा सीट से निर्दलीय (Independent) प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर शानदार जीत दर्ज की थी और अपनी सीट बरकरार रखी थी।











