katniLatest

जिला टेबल टेनिस संघ के त्रैवार्षिक चुनाव, शांतनु बैनर्जी बने अध्यक्ष

जिला टेबल टेनिस संघ के त्रैवार्षिक चुनाव, शांतनु बैनर्जी बने अध्यक्ष

कटनी। जिला टेबल टेनिस संघ कटनी की आम सभा टेबल टेनिस हॉल मंगल भवन में आयोजित हुई। सीबीएस अहिरवार की अध्यक्षता में वर्ष 2024-27 के लिए नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

इस चुनाव में शांतनु बनर्जी- अध्यक्ष, अमित चौदहा- उपाध्यक्ष, एस पी पटेल- उपाध्यक्ष, बी एस नेगी – सचिव, रमाकान्त पाण्डेय – सह सचिव, पंकज निगम – कोषाध्यक्ष चयनित हुए। कार्यकारिणी सदस्य पवन सर्राफ, राजेंद्र सिजारिया, सतीश डबरे, उत्पल चटर्जी, अमित जैन, श्रीकांत गट्टानी चुने गए।

संदीप जायसवाल, विधायक मुड़वारा, अनिल केवलानी, दिलीप चंदा, श्याम महेश्वरी, जय चड्ढा एवं सी बी एस अहिरवार को टेबल टेनिस संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष अहिरवार का रोम में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेकर लौटने पर अभिनंदन भी किया गया। विनोद बनानी, एम बनर्जी, विभाष पाटिल, राजेश डेविड, रामदयाल गुप्ता, मनोज निगम, राजेश तिवारी, अजय बघेल, शक्ति प्रताप, प्रकाश चौकसे, वाई आर लोखंडे ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button