Site icon Yashbharat.com

पीएमसीओई तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस का सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

IMG 20260207 WA0003 scaled

पीएमसीओई तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस का सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर प्रारं

कटनी। पीएमसीओई शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिजौरी स्थित मानव जीवन विकास समिति के प्रांगण में किया जा रहा है। शिविर का आज उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ, जिसके साथ ही शिविर की औपचारिक शुरुआत हुई। यह शिविर आज से प्रारंभ होकर 12 फरवरी 2026 तक संचालित होगा।

उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर. पी. मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास होता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस प्रमुख डॉ. माधुरी गर्ग ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को अनुशासन, टीमवर्क एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज की जमीनी समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में मानव जीवन विकास समिति के प्रमुख निर्भय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं से राष्ट्र एवं समाज सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जर्मनी से आए अतिथि केविन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी सहभागिता ने शिविर को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान किया।उद्घाटन सत्र में एनएसएस संयोजक डॉ. रुक्मिणी प्रताप सिंह, डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. अतुल कुमार, संगीता बसारानी, डॉ. विजय कुमार तथा एनएसएस की ओर से कनक सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा से संबंधित विविध गतिविधियों में सहभागिता कराई जाएगी।

Exit mobile version