मध्यप्रदेश

Satna : रामनगर नगर पंचायत अध्यक्ष और CMO के बीच विवाद, दोनों घायल

सतना। रामनगर में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने नगर पंचायत सीएमओ देवरत्नम सोनी पर कार्यालय में जानलेवा हमला कर दिया। हमले के समय जिला मुख्यालय में डीआईजी का वार्षिक निरीक्षण चल रहा था। इस दौरान सीएमओ ने कई बार थाना प्रभारी को फोन लगाए थे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उधर इस मामले में कुछ देर बाद नपं अध्यक्ष भी घायल हालत में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, उन्होंने ने भी सीएमओ पर मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के इशारे पर उन पर हमला किया गया।

Leave a Reply

Back to top button