प्रदेश के 35.69 लाख से अधिक जागरूक नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यमों से अपनी सहभागिता दर्ज कराकर न केवल स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि डिजिटल इंडिया के युग में मप्र के नागरिक तकनीक के इस्तेमाल में सबसे आगे हैं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया आभार, बताया सफलता का मंत्र
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेशवासियों और दिन-रात मेहनत करने वाले ‘सफाई मित्रों’ का अभिनंदन किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की टीम द्वारा एक अनूठी ‘360 डिग्री रणनीति’ अपनाई गई थी:
-
60 लाख लोगों तक पहुंच: सभी नगरीय निकायों के सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए 60 लाख से अधिक लोगों तक सीधा संपर्क साधा गया।
-
मल्टीमीडिया कैंपेन: कचरा गाड़ियों, अखबारों, रेडियो, दूरदर्शन और घर-घर जाकर सघन जन-जागरूकता अभियान चलाए गए।
-
टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: डिजिटल सहभागिता बढ़ाने के लिए 1 करोड़ से अधिक टारगेटेड एसएमएस (SMS) भेजे गए और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भी मदद ली गई, जिससे युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
राजधानी भोपाल ने रचा नया कीर्तिमान (Bhopal Records)
इस अभियान में सबसे चौंकाने वाले और सुखद आंकड़े राजधानी भोपाल से सामने आए हैं, जहाँ नागरिकों ने अपनी जागरूकता से पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया:
आप भी ऐसे दे सकते हैं अपने शहर के लिए फीडबैक
राज्य सरकार और नगरीय विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने शहरों को देश में शीर्ष पर बनाए रखने के लिए फीडबैक देने की अपील की है।
फीडबैक देने का तरीका: नागरिक केंद्रीय मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://cf.sbmurban.org/survey पर जाकर या आधिकारिक क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर कुछ ही सेकंड में अपना बहुमूल्य ऑनलाइन फीडबैक दर्ज करा सकते हैं।