SATNA: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

mandsaur bus accid ent shamgarh 2018429 103641 29 04 2018

सतना। सतना में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में 2 लोगोंं की मौके पर मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से करीब 10 यात्री गंभीर रुप से घायल हुए हैं।जानकारी के मुताबिक तिवासी बस सर्विस की यात्री बस पठरा से अमरपाटन आ रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 7 पर रीवा रोड ग्राम पड़हा के पास ये बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।

जिस समय हादसा हुआ उस समय बस की गति काफी तेज थी, इसी कारण बस अनियंत्रित हुई। बस पलटने के बाद कुछ दूर तर घसीटती गई। इसी दौरान 2 लोग बस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 10 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस पलटने के कारण नेशनल हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

इसे भी पढ़ें-  बाबा ईश्वर शाह जी के प्रकाट्य उत्सव पर सुभाष चौक में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब,समाजसेवी सुनील हसीजा एवं मित्रमंडली ने किया भव्य आयोजन, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ बाबा जी का स्वागत,आयोजित हुआ विशाल भंडारा

Leave a Reply