साकिब सलीम ने ‘कप्तान’ के एक्शन सीन में खाई चोट, फिर भी जारी रखी शूटिंग
साकिब सलीम ने ‘कप्तान’ के एक्शन सीन में खाई चोट, फिर भी जारी रखी शूटिंग
साकिब सलीम ने ‘कप्तान’ के एक्शन सीन में खाई चोट, फिर भी जारी रखी शूटिंग, जाने-माने एक्टर साकिब सलीम इन दिनों अपनी वेब सीरीज कप्तान को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक दमदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
साकिब सलीम ने ‘कप्तान’ के एक्शन सीन में खाई चोट, फिर भी जारी रखी शूटिंग
हाल ही में सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान साकिब सलीम ने खुलासा किया कि एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए थे। चेज सीक्वेंस के दौरान वह अपनी कलाई पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोट लग गई।
साकिब ने बताया कि एक्शन सीन जितने रोमांचक दिखते हैं, उतने ही जोखिम भरे भी होते हैं। हालांकि सेट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे, लेकिन सीन में पूरी तरह डूबे होने के कारण हादसा हो गया। राहत की बात यह रही कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और वह जल्द ही शूटिंग पर लौट आए।
सीरीज में साकिब सलीम समरदीप सिंह नाम के ईमानदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह सीरीज Amazon MX Player पर 3 अप्रैल को रिलीज हुई है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।








